फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतदान संपन्न होते ही जीत हार पर शुरू हुई बहस

Sun, 26 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बसपा के प्रदर्शन पर लगी सबकी निगाहें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। शनिवार को लोकसभा क्षेत्र संतकबीरनगर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव प्रचार शुरू होने से मतदान के अंतिम क्षण तक मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक मनुहार करते रहे। एक तरफ मतदान संपन्न हुआ तो दूसरी तरफ गांव की गलियारों से चाय पान की दुकानों पर जीत हार पर बहसबाजी भी शुरू हो गई। भाजपा और इंडिया गठबंधन के लोग बसपा के प्रदर्शन को चर्चा के केंद्र बिंदु में रख रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र संतकबीरनगर में भाजपा- इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की बात तो जरूर कहीं जा रही है, लेकिन बसपा के वोटरों को नजरअंदाज लोग नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है की बसपा अगर अच्छा प्रदर्शन करेगी तो इसका असर इन दो प्रमुख दलों में से किसी एक पर पड़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो ऊट किसी भी करवट बैठ सकता, कोई नहीं कह सकता है। शनिवार को मतदान के दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उतना उत्साह नहीं दिखा जितना मतदाताओं में था। सुबह सात बजते ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई, लेकिन 10 बजते बजते खाली भी हो गई। उसके बाद मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर पहुंचना कम हो गया और मतदान प्रतिशत का रफ्तार भी थम गया, लेकिन दो बजे के बाद मतदाता फिर निकले और शाम छह बजे तक मतदान करते रहे। मतदान के बाद लोगों के बीच जीत हार पर बहसबाजी शुरू हो गई। जो मतगणना के दिन तक चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें