फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रमजान का रोजा शुरू होते ही इबादत में जुट गए रोजेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। बुधवार की शाम में चांद नजर आते ही रहमतों और बरकतों से भरा मुकद्दस रमजान शुरू हो गया। बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी ने बुधवार को नमाज ए तरावीह के भोर में सहरी खाकर बृहस्पतिवार को रमजान का पहला रोजा रख अल्ल्लाह की इबादत में जुट गए। पहला रोजा 13 घंटे तीन मिनट का रहा। रमजान के मद्देनजर सेमरियावां क्षेत्र के गांव के चौराहे, कसबा बाजार जगहों पर बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोगों ने रोजा इफ्तार के लिए बाजार में खूब खरीदारी की। इससे बाजारों में रौनक छाई रही। रमजान के लिए सजी दुकानों से सहरी और इफ्तार के सामान खरीदे गए। मुस्लिम समुदाय के लोग मुकद्दस रमजान में रोजेदार अल्लाह को राजी करने के लिए तकवे और परहेजगारी के साथ अल्लाह व रसूल मोहम्मद साहब के मुताबिक सख्ती से अमल करते हैं।
जामिया उमर फारूक दरियाबाद के मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासमी ने बताया कि मुकद्दस रमजान में ही कुरान-ए-पाक को अल्लाह ने दुनिया में भेजा। रमजान का रोजा रखकर हम इबादत ,नेक अमल से अल्लाह को राजी कर अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। अल्लाह ने रमजान को तीन भागों मे बांटा है। पहला रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा जहन्नम से निजात। उन्होंने बताया कि रमजान में अल्लाह गुनाह के सभी दरवाजे बंद कर जन्नत के दरवाजे खोल देता है। रमजान में रोजेदार को एक नेकी के बदले खुदा सत्तर नेकी उसके नामे आमाल में दर्ज करता है। यह अल्लाह की रहमत और बरकत का महीना है जिसमें बंदा हर बुरी चीजों को छोड़कर अच्छाई पर अमल करना शुरू कर देता है। कहा कि रमजान में नमाज की पाबंदी के साथ रोजा और तरावीह का एहतराम कर कुरान की खूब तिलावत करें, अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी और मुल्क में अमन शांति और खुशहाली के लिए अल्लाह के बारगाह में दुआ मांगे। क्षेत्र के करही, उंचहराकला, सेमरियावां, दरियाबाद, देवरिया नासिर, कोहरियावां, बाघनगर, तिनहरी माफी, सालेहपुर, सेहुड़ा, दानोकुइयां, रक्शाकला, दुधारा, बजहरा, देवरिया लाल आदि गांवों के मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रात में रमजान की विशेष नमाज़ ए तरावीह की नमाज़ का सिलसिला जारी है। जो पूरे माह चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें