फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अयोध्या से आए कलाकारों ने भजन व गजलाें से किया मनोरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव में अयोध्या से आए लोक गायक सत्यांशु पटेल ने मगहर महोत्सव के मंच पर भजन व गजलों की रंगीन महफिल सजाई। जिसे सुन श्रोताओ ने खूब तालियां बजायीं।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम की शरुआत भोजपुरी भजन हमरे राम जी के नमवा के ना जानेला से दिलकश अंदाज में पेश किया। उन्होंने हिन्दू मुस्लिम एकता पर आधारित ''''अल्लाह कहूं भगवान एक है'''' गीत को सुनाया तो पूरा पंडाल खुशी से झूम उठा। उन्होंने कबीरा रे गीत के माध्यम से सद्गुरु कबीर के एकता के संदेश को अपने गीतों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। इसके बाद किसको दिल जाए सोचना जरूरी है को सुना कर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अंत में कान्हा-कान्हा रटेली बेचारी राधा प्यारी को सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के बाद महोत्सव समिति के द्वारा कलाकारों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वीटी सिंह, अभिनव रवि वत्स व प्रदीप त्रिपाठी ने बखूबी अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें