फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कला समाज को जोड़ने के साथ ही संस्कृति को संजोने का सशक्त माध्यम

Mon, 01 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। संस्कृति विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित व संतकबीर अकादमी मगहर के निदेशक अतुल द्विवेदी के निर्देशन में कबीर चौरा परिसर स्थित संत कबीर अकादमी के हाॅल में तीन दिवसीय रंग कबीर चित्रकला शिविर का मंगलवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कला प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम आलोक कुमार व निदेशक अतुल द्विवेदी ने किया। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि कला समाज को जोड़ने के साथ-साथ संस्कृति को संजोने का एक सशक्त माध्यम है। संत कबीर की वाणी और उनके आदर्श हमें कला व सृजनशीलता के माध्यम से भी जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देते हैं।
संत कबीर अकादमी, मगहर के निदेशक अतुल द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह शिविर कलाकारों के लिए न केवल सृजन का अवसर देता है, बल्कि कबीर दर्शन के रंगों को आत्मसात कर उन्हें अपनी कला में अभिव्यक्त करने का भी मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में प्रदेश भर से आये अनेक प्रतिभाशाली चित्रकार भाग ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें