फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरों की गिरफ्तारी बनी चुनौती, सुराग नहीं

Wed, 23 Jul 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा और महुली थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरियों की घटना में चोरों के सरगना व उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। दस दिन पूर्व पुलिस ने घटना में संलिप्त छह चोर को पकड़कर जेल भेजा था। घटना में सम्मिलित सरगना और अन्य सहयोगी अभी तक फरार हैं। जबकि चोर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने हैं।
विज्ञापन

चोरी की ताबड़तोड़ हुई घटनाओं के बाद संयुक्त पुलिस टीम ने छह अंतरराज्यीय चोर गैंग का भंडाफोड़ करके चोरी की घटना में संलिप्त छह आरोपी को गिरफ्तार करके 14 जुलाई को जेल भेजा था। जबकि घटना का सरगना अपने अन्य तीन साथियों के साथ पुलिस की पकड़ में नहीं आए। जिनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। वहीं दूसरी तरफ चोरों के हौसलों में कोई कमी नहीं आई है।
पिछले दिनों चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी व कीमती जेवरात चुराकर पुलिस को खुली चुनौती दे दिया है। वहीं पूर्व के चोरी की घटना में संलिप्त सरगना एवं अन्य गुर्गों की गिरफ्तारी पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें