फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और लूट की तीन वारदातों का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी और लूट की तीन वारदातों का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लूट और चोरी करने वाले गैंग के सरगना समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंगलवार को सभी को एचआरपीजी कॉलेज के पास से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद लूट और चोरी की तीन वारदातों का पर्दाफाश भी हुआ।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि कोतवाल मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर एचआरपीजी कॉलेज के पास से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों की पहचान रागेंद्र चौधरी, शैलेश उर्फ शैलेंद्र निवासी मंझरिया शुक्ल थाना पुरानी बस्ती, लवकुश चौधरी निवासी उमरी अहरा थाना मुुंडेरवा जिला-बस्ती और शिवम श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस श्रीवास्तव निवासी बंधवा थाना बखिरा और अजय कुमार सोनी निवासी तितौवा चौराहा उस्का रोड कोतवाली के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के पास से बाइक, रिवाल्वर, कारतूस, सोने -चांदी के जेवर, मोबाइल और 4000 रुपये नकदी बरामद हुआ।
आरोपितों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। गिरोह का सरगना रागेंद्र चौधरी है। उसी के नेतृत्व में गैंग के सदस्य चोरी,नकबजनी और लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। प्राप्त धन को आपस में बांट लेते है। चोरी के जेवरात को अजय कुमार सोनी खरीदता है। 21 फरवरी की रात सरयूपुरम कॉलोनी में बंद मकान का ताला काटकर अंदर घुसे थे और घर के अंदर से जेवरात, नकदी आदि चुरा ले गए थे। 24 फरवरी को चुराए गए जेवरात को अजय कुमार सोनी के हाथ बेच दिया। 25 मई को तामेश्वरनाथ चौकी क्षेत्र के गोरयाभार के पास पंप कर्मी को मारपीट कर उसकी बाइक लूट ली थी। गैंग के सरगना ने लूटी गई बाइक को बस्ती के रहने वाले रामानंद विश्वकर्मा को 5,000 रुपये में बेच दिया था। 13/ 14 जून की रात शहर क्षेत्र के सरौली में एक मकान के छत के रास्ते घुसकर मोबाइल, मंगलसूत्र का लॉकेट, ,कान का झाला, पायल,पॉयजेब चुराया था। चोरी का लॉकेट अजय कुमार सोनी के घर जाकर 16 जून को बेच दिया था। अजय सोनी के पास उस वक्त देने के लिए रुपये नहीं थे। ऐेसे में शेष जेवरात गैंग के सरगना लेकर चला गया। चोरी के शेष जेवरात लेकर अजय सोनी के यहां बेच कर रकम लेने के लिए एकत्र हुए थे और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी नवीन मंडी अनिरुद्ध सिंह, प्रभारी चौकी औद्योगिकनगर गयासुद्दीन खान, प्रभारी चौकी तामेश्वरनाथ शशिकांत तिवारी, कांस्टेबल नीलेश शुक्ला, बब्बल यादव,हेमंत कुशवाहा ,बालगोविंद, मनीष गुप्ता,प्रदीप कुशवाहा और मनोज कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें