फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 25,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे आरोपी को अमरहा से गिरफ्तार किया। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि धर्मसिंहवा पुलिस ने पांच मार्च को क्षेत्र के अमरहा निवासी अजय उर्फ अजाऊ के घर से सूचना पर छह पशुओं को बरामद किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ सीएस एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में आरोपी तभी से फरार था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस ने पकड़े गए इनामी आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बौरव्यास एसआई रामप्रवेश यादव, मुख्य आरक्षी एजाज अहमद, आरक्षी अमन शुक्ला और पवन यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें