संतकबीरनगर। निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होने के करीब दो घंटे के बाद खलीलाबाद शुगर मिल के इर्दगिर्द प्रत्याशियों के समर्थक भारी संख्या में जुट गए। मतपत्रों की गिनती के बाद जैसे ही सदस्य पद का परिणाम निकलने लगा और परिणाम की सूचना जैसे उनको मिलती रही, वैसे ही उनके चेहरे का हाव भाव भी बदलता रहा। शुरुआती दो घंटे तक प्रत्याशियों के समर्थक एक दूसरे को सांत्वना देते रहे कि आगे उन्हें बढ़त मिलेगी, लेकिन जब परिणाम आया तो प्रत्याशी समर्थक परिणाम से निराश नजर आए और करीब आधे से ज्यादा समर्थक अपने घरों के लिए उदास मन से रवाना हो गए। वहीं मतगणना में पहले नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी के समर्थकों के चेहरे पर खुशी देखी गई और वह माला पहनकर परिसर से बाहर निकले। संवाद