फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर सड़क हादसा: बाइक को टक्कर मार पलटी रोडवेज बस, एनएच पर मचा हड़कंप, 18 से अधिक घायल; पांच लोग गंभीर

Sun, 01 Mar 2026 08:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर

सार

संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र में एनएच पर लखनऊ से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बाइक सवार समेत 18 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
संत कबीर नगर सड़क हादसे में कई घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे बुधाकला गांव के पास रविवार दोपहर में लखनऊ से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस बाइक को ठोकर मारकर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गई। दुर्घटना में लगभग दो बाइक सवार समेत 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस व स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से गंभीर घायलों काे उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल पर पहुंचे तीन घायलों में दो घायल बाइक सवार की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि एक घायल का उपचार जिला अस्पताल और दो का सीएचसी खलीलाबाद पर चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद लखनऊ से गोरखपुर जा रही अवध डिपो की पिंक सेवा रोडवेज की बस बुधाकला के पास पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसी बीच मुंडेरवा की तरफ से बाइक सवार आकर हाइवे पर निकले। तेज रफ्तार बस बाइक में ठोकर मारते हुए आगे जाकर उनको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार प्रेम गौंड निवासी केरमुआ माफी व विशाल चौरसिया निवासी नहसापार थाना कोतवाली खलीलाबाद और धीरज कुमार निवासी रामआसरे इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल एवं नेहा मद्धेशिया व कैफ निवासी रामकोला कुशीनगर को सीएचसी खलीलाबाद भेजवाया। 

जिला अस्पताल पर गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक चालक प्रेम व विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार चल रहा है। मामूली रूप से घायल लोग घटनास्थल के आसपास उपचार कराकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

यूपी रोडवेज की पिंक सेवा की बस दिन के तीन बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 47 लोग सवार थे। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें अस्पताल भेजवाया गया। बाइक सवार दोनों घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी लोग स्थानीय स्तर पर अपना दवा इलाज कराकर अपने परिजनों के साथ गंतव्य को रवाना हो गए। -प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें