फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में सफाई कर्मियों की फौज, फिर भी जाम पड़े हैं नाले

Sun, 04 Feb 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बंजरिया मार्ग व आजाद चौक के पास ओवरफ्लो हो रही नालियां
विज्ञापन

- लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी, पालिका प्रशासन उदासीन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में भारी भरकम सफाई कर्मियों तैनाती है। दावा किया जा रहा कि प्रतिदिन नालियों और नालों की सफाई हो रही है, लेकिन शहर के तमाम नाले जाम पड़े है। स्थिति यह है कि बंजरिया मार्ग, आजाद चौक के पास नाला ओवरफ्लो हो रहा है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सीमा विस्तारित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है।



नगर पालिका परिषद की आबादी करीब एक लाख के ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्डों में बंटी आबादी को स्वच्छ बनाने के लिए करीब पांच सौ सफाई कर्मचारी तैनात है। इनमें नियमित, संविदा और ठेके के सफाई कर्मचारी शामिल हैं। सफाई कर्मियों की इतनी बड़ी फौज होने के बाद भी सफाई व्यवस्था काफी लचर है। नालों व नालियों की सफाई नियमित न होने के कारण जगह-जगह नाले व नालियां जाम पड़ी हुई है। वर्तमान स्थिति यह है कि शहर के बंजरिया से नेदुला जाने वाले मार्ग पर नालियां जाम हो गई हैं और ओवरफ्लो हो रही है। जिसके कारण सड़क तक नालियों का गंदा पानी पसरा हुआ है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी प्रकार की स्थिति नेहरू चौक से लेकर आजाद चौक तक की भी है। यहां भी नालियां चोक हो गई है और नाला ओवरफ्लो हो रहा है। इससे न सिर्फ दुकानदारों
विज्ञापन

बल्कि आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


सीमा विस्तारित क्षेत्रों में जैसे-तैसे हो रही सफाई
एक अक्तूबर 2020 को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार हुआ। इसके साथ ही 16 गांवों को शहर में शामिल कर लिया। यहां पर ब्लॉक स्तर से तैनात सफाई कर्मियों को वापस बुला लिया गया और सफाई का जिम्मा नगर पालिका को सौंप दिया गया। यहां पर अब भी सफाई व्यवस्था घिसट रही है। कहीं पर भी कूड़ा पात्र नही लगा है। इस क्षेत्र के निवासी रामदेव, सुनील कुमार ने कहा कि सफाई व्यवस्था काफी खराब है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


नालियों व नालों की सफाई के साथ ही मोहल्लों की सफाई के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रूप से सफाई की जाए। जहां पर नालिया और नाले जाम है, वहां जल्द ही सफाई कार्य कराया जाएगा।
जगत जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें