- चौकी प्रभारी के काफी समझाने के बाद निकली युवती
- पुलिस सहायता बूथ नाथनगर का मामला
- लोगों के मुताबिक मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पुलिस सहायता बूथ नाथनगर में शनिवार की भोर में एक युवती घुस गई। घंटों तक वह बूथ के भीतर हाईवोल्टेज ड्रामा करती रही। चौकी प्रभारी के काफी समझाने-बुझाने के बाद बाहर निकली, तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस लिया। लोगों केे मुताबिक युवती मनोरोगी बताई जा रही है।
धनघटा-खलीलाबाद मार्ग स्थित नाथनगर चौराहे पर पुलिस सहायता बूथ स्थापित किया गया है। भोर में तैनात पुलिस कर्मी कस्बे में गश्त दे रहे थे। इसी दौरान करीब 32 वर्षीय युवती तेजी से बूथ के अंदर घुस गई और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगी। अगल-बगल के दुकानों से कुछ सामान लेकर वह पुलिस बूथ में घुसी थी। घटना देखकर आसपास की भीड़ वहां जमा हो गई।
युवती ने ईंट-पत्थर फेंकते हुए लोगों को गालियां देना शुरू कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी पहुंच गए। वह युवती को काफी देर तक समझा-बुझाकर बूथ से बाहर निकलवाए।