संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहिलपार गांव निवासी आर्मी जवान सुनील कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को एसपी संदीप कुमार मीना को तहरीर देकर पिता व भाई पर गंभीर आरोप मढ़ा। जबकि दो दिन पूर्व पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाईयों पर मारपीट का केस दर्ज किया था। बाहिलपार गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने एसपी को दिए शिकायत में बताया कि वह राजस्थान सूरतगढ़ आर्मी में लांस नायक हैं। उसकी शादी दो साल पूर्व कोतवाली क्षेत्र के बेलौली गांव में हुई थी। पत्नी कभी घर पर तो कभी उसके साथ राजस्थान में रहती है। वह छह माह की गर्भवती है। राजस्थान से वह 12 अक्तूबर को घर पर आया। दो दिन बाद से ही पिता व भाई विवाद करने लगे। आरोप है कि ससुराल से पांच लाख रुपये नकद और दो सोने की अंगूठी दिलाने की बात करने लगे। न मिलने पर पत्नी को घर से निकालने और संपत्ति से बेदखल करने की बात करने लगे। संवाद