फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...सुनिलेहु अरज हमार हे छठ मइया

विज्ञापन
विज्ञापन
...सुनिलेहु अरज हमार हे छठ मइया
विज्ञापन

छठ पर्व पर डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य
पोखरों व नदियों पर उमड़े श्रद्धालु
संतकबीरनगर। छठ पूजा के लिए नए वस्त्रों में डलिया में फल-फूूल, ठेकुआ, मिठाई सिर पर लिए नंगे पांव श्रद्धालु महिलाएं रविवार को शाम होते ही नदियों और पोखरों के लिए घरों से निकल पड़ीं। उनके साथ सहयोगी पति, पुत्र, पुरोहित तथा अन्य परिवार के सदस्य दिखे। कांच के बांस के बहिंगया... और... सुनिलेहु अरज हमार हे छठ मइया आदि गीतों के धुन गुनगुनाती टोलियों में महिलाएं पूजा स्थल पर पहुंच कर अलग-अलग जगह निर्धारित की और अर्घ्य की तैयारी पूरी की।
जैसे ही सूर्य अस्ताचल की ओर जाते दिखे, घुटने भर पानी में खड़ी महिलाओं ने सहयोगी की मदद से फल और पूजन सामग्री की डलिया हाथ में ले लिया। दूसरे हाथ से अपने केश की लेेकर अर्घ्य देना शुरु की। पूजा में रत महिलों ने भगवान भाष्कर की पूजा के बाद किनारे घाट पर गन्ने के मंडप तले वेदी बनाकर छठ माता की पिंडी बनाकर उनकी अच्छत, फूल, सिंदूर आदि से पूजन की, आरती उतारी और नैवेद्य के रुप में नारियल, फल, फूल, मिठाई, ठेकुआ आदि अर्पित की।
विज्ञापन

उसके बाद मनोवांछित वरदान मांगी। इस दौरान नगर पालिका के कर्मी, पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित रहे। खलीलाबाद में कोतवाली के उत्तर पोखरे पर, बिधियानी समय जी के मंदिर के पोखरे और शुगर मिल के कृत्रिम सरोवर पर भारी संख्या में महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।
नगर पालिका के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कोतवाली स्थित पोखरे पर पहुंच कर व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान अश्वनी चौरसिया, सभासद राजेश वर्मा, त्रिभुवन गुप्ता, सुनील प्रजापति, असलम अंसारी, भगवान दास वर्मा, रुद्रनाथ मिश्रा, शंभू यादव आदि मौजूद रहे।
...
ग्रामीण अंचलों में हुई छठ पूजा
बखिरा। भंगेश्वरनाथ मंदिर के पोखरे के जल में खड़ी होकर महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दी और छठ पूजन की। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत मगहर में आमी नदी के किनारे शिव मंदिर से उत्तर आमी के तट पर व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को जल अर्पित कर छठ पूजा की। व्यवस्था में नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत हरिहरपुर के पोखरे और कठिनइयां नदी के राजघाट पर महिलाओं ने छठ पूजा की। धनघटा तहसील के मुखलिसपुर में कुआनो नदी के किनारे और घाघरा नदी के बिड़हरघाट तथा अन्य घाटों पर श्रद्धालु महिलाओं ने छठ पूजा की।
विज्ञापन

...
छठ घाटों पर महिलाओं की जुटी भीड़
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के छठ घाटों पर व्रती महिलाओं की अपार भीड़ उमड़ी। डूबते सूर्य को महिलाओं ने अर्घ्य दिया।
मेंहदावल नगर पंचायत के कुबेर नाथ मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर, ब्रह्मचारी, अमिलहवा, धौरापार, सोनवर्षा समेत कई छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य की पूजा अर्चना करने के साथ ही अर्घ्य दिया। घाटो पर नगर पंचायत प्रशासन ने पंडाल की व्यवस्था कर रखी थी। वही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला जायसवाल ने घाटो पर रहकर व्रती महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी के साथ थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह छठ घाटों पर लगातार निगरानी करते रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें