फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बघौली में क्षेत्र पंचायत की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। विकास खंड बघौली में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक 11:00 बजे से होगी। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश के द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में पिछली बैठक की पुष्टि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि तथा मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, पंचायत भवन और मिशन अंत्योदय से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।
साथ ही अन्य आवश्यक विषयों पर भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहमति से चर्चा की जाएगी। खंड विकास अधिकारी ने बैठक में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें