फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन जोनल व बारह सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती

Fri, 16 Feb 2024 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, 107 केंद्रों पर 57,998 परीक्षार्थी नामांकित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। जिले के 107 केंद्रों पर 22 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। जिसके लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। साथ ही 107 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए है।
विज्ञापन

डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। इसमें हाईस्कूल के 31094 और इंटरमीडिएट के 26904 छात्र नामांकित हैं। परीक्षा के लिए एसडीएम मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, डीपीआरओ, सहायक संभागीय विपणन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आदि को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो परीक्षा में पूरे समय मौजूद रहकर सकुशल परीक्षा को संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें