फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चयनित 32 मुख्य सेविकाओं को प्रदान किया गया नियुक्तिपत्र

Wed, 27 Aug 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में मुख्य सेविकाओं को मिला नियु​क्ति पत्र
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित प्रदेश की 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया, इसमें जिले की 32 मुख्य सेविकाएं शामिल हैं। इस दौरान कलक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोगों ने देखा।
विज्ञापन

विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति की गई। हमारी आगंनबाड़ी बहनें कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखती है। एक मां की तरह काम करती हैं। इसके साथ साथ शासन प्रशासन के निर्देशानुसार अन्य कार्य भी करती है। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र दिया गया है। उम्मीद है कि सभी बेहतर कार्य के जरिए लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगी।
इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सीडीपीओ गरिमा पांडेय, अनुज कुमार, छबि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें