संतकबीरनगर। फसलों में दुर्घटनावश आग लगने पर राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद कृषकों के हित में मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना चला रही है।
योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए अग्निकांड के 90 दिन के अन्दर किसी भी सहज जनसेवा केंद्र के माध्यम से पोर्टल पर आनलाइन आवेदन किया जाना अनिवार्य है। अपर एसडीएम एवं सभापति कृषि उत्पादन मण्डी समिति खलीलाबाद उत्कर्ष श्रीवास्तव ने जनसेवा केंद्र पर आनलाइन आवेदन क लिए आवेदक का फोटो, बैंक का विवरण खाता संख्या, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर, अग्निकांड दुर्घटना स्थल का फोटोग्राफ, क्षतिग्रस्त खेत का गाटा संख्या, क्षतिग्रस्त रकबा का क्षेत्रफल तथा उस गांव का नाम जहां की फसल अग्निकांड दुर्घटना से जली है, का विवरण अंकित किया जाना आवश्यक है।
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कृषि उत्पादन मंडी समिति खलीलाबाद सरैया स्थित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। संवाद