संतकबीरनगर। दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15 हजार व युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20 हजार तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35 हजार रुपये धनराशि प्रदान की जाती है। इस योजना में पात्र लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया कि विवाह एक अप्रैल 2024 के बाद की हो, वह वेबसाइड पर आवश्यक अभिलेखों सहित आनलाइन करा सकते हैं। आवश्यक अभिलेख में विवाह प्रमाण पत्र, सीएमओ द्वारा जारी 40 प्रतिशत से अधिक का दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तहसील से जारी हुआ आय प्रमाण पत्र, तहसील से जारी हुआ जाति व निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, संयुक्त बैंक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए खलीलाबाद के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। संवाद