- अप्रैल माह में प्रस्तावित है विश्वविद्यालय की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में सेमेस्टर परीक्षा में बैक पेपर और अंक सुधार के लिए छात्र आवेदन कर सकते है। इसके लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने तिथि घोषित कर दी है।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षाए अप्रैल माह में प्रस्तावित है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों से कोर्स को पूरा करने का निर्देश दिया है ताकि लोक सभा चुनाव से पहले परीक्षा समाप्त हो सके। जिससे की विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। इधर विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा में कम नंबर और फेल परीक्षार्थियों के लिए मौका दिया है। यह परीक्षार्थी पांच अप्रैल तक अपने आवेदन जमा कर सकते है। ताकि इन्हे सेमेस्टर परीक्षा में बैठाया जा सके। एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा अप्रैल माह में प्रस्तावित है। इसके लिए कोर्स पूरा कराया जा रहा है ताकि समय से परीक्षा शुरू हो सके। जिन परीक्षार्थियों का बैक पेपर व कम नंबर आया है वह परीक्षार्थी फिर से परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकते है। उनके आवेदन पांच अप्रैल तक लिए जाएंगे उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दिया जाएगा।