संतकबीरनगर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी डॉ. सलोनी गर्ग ने बताया कि हैंसर ब्लॉक के सिरसी स्थित ग्रामीण स्टेडियम में खेल प्रशिक्षक की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी चार अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय (सीनियर वर्ग) स्तर के खिलाड़ियों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के साथ एनआईएस या एलएनआईपीई से डिप्लोमा निर्धारित है। वहीं राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (जूनियर वर्ग) स्तर के खिलाड़ियों के लिए बीपीएड की योग्यता आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।