मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा कला में अपराजिता के तहत सोशल मीडिया के अवगुण विषय पर गोष्ठी हुई
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा कला में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत सोशल मीडिया के अवगुण विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने सोशल मीडिया को बेहद नुकसानदायक व घातक प्लेटफाॅर्म बताया। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में 300 छात्राएं शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि प्रबंधक मसीहुद्दीन ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अत्यधिक उपयोग से आपके दिमाग और स्वास्थ्य दोनों पर काफ़ी बुरा असर पड़ता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जैसे गतिहीन होना, अपने मकसद से भटक जाना, वजन बढ़ना, डिप्रेशन आदि समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए आपको सोशल मीडिया केवल जरूरत के मुताबिक या कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। लगातार सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर सोशल मीडिया की लत लग जाती है। कोशिश करें कि आप सोशल मीडिया का ज्यादा उपयोग न करें।
संरक्षक मोहम्मद शफीक ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर हर तरह की चीजें मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं तो वह कहीं न कहीं आपको प्रभावित कर सकता है। कई बार हम सोशल मीडिया पर गलत जानकारी लेने लग जाते हैं। ये हमारे विचारों को गलत तरीके से प्रभावित करता है।
प्रधानाचार्य रिजवान अहमद ने कहा कि आज इंटरनेट पर जालसाजों का जाल बिछा हुआ है। ऐसे में एक गलत क्लिक से आपके फोन में मौजूद सारी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है।
इस दौरान जगदेव प्रसाद, अब्दुल मुईज, सरोज कुमार, सुनील प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अवनीश पांडेय, राजाबाबू, रईस अहमद, शाहजहां, अमरावती, शब्बो परवीन, कंचना, शबीना खातून आदि मौजूद रहीं।