तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस 360 अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियन रहा। तीन दिन की इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में रेड हाउस ने 355 अंक अर्जित कर येलो हाउस को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, येलो हाउस 230 अंक अर्जित कर तृतीय तथा ब्लू हाउस 220 अंक अर्जित कर चौथे स्थान पर रहा। विजेता टीम को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
400 मीटर रिले रेस सीनियर ग्रुप की प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस के वीर अग्रहरी ने प्रथम, ब्लू हाउस के शिवम सिंह ने द्वितीय तथा रेड हाउस के अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में सभी वर्गों में रेड हाउस का दबदबा रहा। स्लो साइकिल रेस में फरहान और अनुदेश तथा बैडमिंटन में ब्लू हाउस ने कब्जा किया।
कैरम जूनियर ग्रुप में रेड हाउस की साक्षी खरे ने ग्रीन हाउस की वैभवी त्रिपाठी को हराकर विजय प्राप्त किया। कैरम में सीनियर ग्रुप में येलो हाउस की अंजली यादव ने ब्लू हाउस की आराध्या पटेल को पटखनी दी। शतरंज सीनियर ग्रुप में ब्लू हाउस के विनीत राय ने येलो हाउस के मानस पांडेय को हराया। शतरंज सीनियर ग्रुप में येलो हाउस की दीक्षा पांडेय ने रेड हाउस की अंजली को हराया।
400 मीटर रेस सीनियर ग्रुप में येलो हाउस के सत्यम चौधरी प्रथम तथा ग्रीन हाउस के वीर को द्वितीय एवं रेड हाउस के रविकेश कुमार को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर रेस जूनियर ग्रुप बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के अंश चौरसिया को प्रथम और रेड हाउस के अवनीश चतुर्वेदी को द्वितीय तथा येलो हाउस के अतुल राय को तृतीय स्थान मिला।
बैडमिंटन सब जूनियर ग्रुप में रेड हाउस की त्रिशु गुप्ता ने येलो हाउस के विवेक यादव को हराकर विजय प्राप्त की। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने विजेताओं को शील्ड, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डाॅ. अमित सिंह, सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, नितेश द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।