समाज को सशक्त बनाएगी अपराजिता मुहिम : राजू
- फोटो : अमर उजाला
मगहर(संतकबीरनगर) महोत्सव में शामिल होने बृहस्पतिवार की रात आए हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने अमर उजाला की मुहिम ‘अपराजिता’ की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने मुख्य मंच पर अपराजिता का पोस्टर लांच करते हुए इस अभियान को सशक्त भारत के निर्माण में प्रमुख योगदान देने वाला बताया। राजू श्रीवास्तव ने कहा कि अमर उजाला समाचार पत्र तथ्यपरक खबरों के साथ ही सामाजिक सरोकार में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। इस दौरान सीडीओ हाकिम सिंह, उनकी पत्नी आभा सिंह, नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, उद्घोषिका अनीता सहगल आदि मौजूद थीं।