मगहर। उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग लखनऊ के अंतर्गत क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर के द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कबीर चौरा परिसर स्थित ताना बाना केंद्र के हाल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में कक्षा छह की छात्रा आंशिका शर्मा प्रथम, कक्षा छह की मनीषा चौधरी द्वितीय, कक्षा आठ की याशमीन खान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गोरखपुर राम विनय ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत बच्चों के द्वारा स्मारकों व उत्खनन स्थलों के चित्र बनाए गए। जिसमें कक्षा छह की छात्रा आंशिका शर्मा प्रथम, कक्षा छह की मनीषा चौधरी द्वितीय, कक्षा आठ की याशमीन खान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा कक्षा छह की आराध्या यादव को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।