महुली। जिले के मुखलिसपुर में मंगलवार को स्वर्गीय राममूर्ति यादव की स्मृति में विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नेशनल अवार्ड से सम्मानित महिला पहलवान अंशिका यादव की कुश्ती बेहद रोमांचक रही। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी खुशबू निषाद को मात्र 10 सेकंड में आसमान दिखाकर वाहवाही लूटी।
दिल्ली, मेरठ, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर सहित अन्य जिलों के दिग्गज पहलवानों ने इस ऐतिहासिक दंगल में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली के पहलवान शमशाद और गाजीपुर के पहलवान रितेश के बीच हुई एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। पहलवान नासिर बेलवा और बृजेश कठवतिया, शिव चकिया व सुनील जौनपुर के बीच हुई आजमाइश बराबरी पर छूटी। कार्यक्रम के आयोजक गंगा यादव ने सभी पहलवानों को सम्मानित किया। कुश्ती प्रतियोगिता में धनघटा हैंसर के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कृष्णचंद्र यादव ''केसी'', सपा नेता केडी यादव, सुबोध यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, अंकिता बॉबी, अंजू चौहान, राम आशीष, गोरखनाथ यादव आदि ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज अग्रहरि, यादवेश यादव, अरविंद यादव , भुअर यादव, उदय राज यादव, रामवृक्ष यादव, कल्याण सिंह यादव, गोविंद यादव, विनोद यादव, गोरखनाथ यादव, बबलू भंडारी आदि मौजूद रहे।