फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुठभेड़ में गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी पर दर्ज हुआ एक और केस

Wed, 19 Jun 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ है। एसओ धनघटा अनिल कुमार की तहरीर पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने और अवैध शस्त्र के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी की सूचना मिलने के बाद जब घेराबंदी शुरु की गई तो वह फायरिंग करते हुए तेजी से बंधे के नीचे पश्चिम तरफ भागने लगा। आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग की गई। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसके दाहिने हाथ से करीब दो फिट की दूरी पर उसका तमंचा गिरा हुआ था। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान मोहम्मद इरसाद उर्फ नाटे पुत्र सुलेमान निवासी गांव रानीपुर के रुप में हुई थी। तमंचा चेक करने पर उसकी नाल में एक 315 बोर का मिस फायर कारतूस बरामद हुआ। तलाशी के दौरान उसके जेब से दो कारतूस पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें