फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विदेशी फंडिंग के मामले में एक और बैंक का नाम आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश मौलाना पर फेमा मामले में दर्ज है प्राथमिकी, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से लेनदेन की पुष्टि, रकम खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन


मौलाना शमशुल हुदा खान और परिजनों के 18 बैंक खातों पर लगी है रोक, पुलिस ने एफएटीएफ से भी मांगा है सहयोग
संतकबीरनगर। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव निवासी पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोपी ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के विदेशी फंडिंग मामले में एक और बैंक का नाम सामने आया है। कोतवाली खलीलाबाद में फेमा के तहत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीन कुमार मिश्रा द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद चल रही जांच में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में विदेश से धन आने का मामला निकलकर सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक धन का ब्यौरा एकत्र करने में जांच टीमें लगी हुई हैं। फेमा मामले की जांच पुलिस के साथ ईडी व एनआईए भी कर रही है। मौलाना व उसके परिजनों के 18 बैंक खातों पर लेनदेन पर रोक लगाते हुए 94.23 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए है। बैंकों से लेनदेन से संबंधित दस्तावेज समय से न मिलने की वजह से एफएटीएफ (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) से भी पुलिस ने जांच में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान प्रकरण में जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मौलाना के कुल्लियातुल बनातिर रजविया एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी का एक बैंक खाता स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक मुंबई की शाखा में होना पाया गया है। इस बैंक खाते में काफी लेनदेन की संभावना व्यक्त की जा रही है। शुरुआती जांच में लाखों रुपये की बड़ी राशि के आने की जानकारी मिली है।
सूत्रों के मुताबिक सिर्फ हांगकांग से ही 17-18 लाख रुपये आए हैं। इसके अलावा इस खाते में कई देशों से एक ही स्थान व व्यक्ति के द्वारा छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन भी किए गए हैं। जांच टीम इस बैंक में हुए लेनदेन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने में जुटी है। इस बैंक खाते में कितनी रकम आई है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके लिए बड़ी एजेंसियों से भी सहयोग लेने की बात चल रही है।
-
मौलाना प्रकरण के जांच में एआई का भी लिया जा रहा सहारा
ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान प्रकरण के जांच में एआई का भी सहारा लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की शाखा में सोसाइटी के नाम से बैंक खाता होने और उसमें एक मुश्त विदेश से रकम ट्रांसफर होने की जानकारी एआई के माध्यम से ही मिलने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसके अलावा अन्य बैंकों एवं माध्यमों से हुए फंडिंग की जांच की जा रही है।

कुछ बैंकों से पत्राचार के बाद भी नहीं मिला लेनदेन का ब्यौरा
फेमा के तहत कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मौलाना व उसके परिजनों के 18 बैंक खातों पर लेनदेन पर रोक लगाते हुए 94.23 लाख रुपये फ्रीज करा दिया। विवेचक व अन्य पुलिस अधिकारियों ने बैंकों से हुए लेनदेन के लिए पत्राचार किया। कुछ बैंकों ने जांच टीम को विवरण उपलब्ध करा दिया, जबकि कुछ बैंक अभी तक कई बार पत्राचार होने पर भी अभिलेख नहीं दे सके हैं। इसकी वजह से उच्च स्तर पर जांच एजेंसियों से सहयोग लेने की रणनीति बनी है, जिससे विदेशी लेनदेन की स्थिति साफ हो सके।
विज्ञापन

-
ये है स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक
जानकारों की मानें तो स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक भारत में सबसे बड़ा विदेशी बैंक है। इसके प्रमुख केंद्र मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई, कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में हैं। यह बैंक विदेशी लेनदेन से संबंधित व्यापक सेवाएं प्रदान करता है। यह बैंक इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहक, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट करने वाली कंपनियां, एनआरआई और विदेशी निवेशक, मल्टी करेंसी अकाउंट की जरूरत वाले बिजनेस के लिए काफी बेहतर एवं उपयोगी माना जाता है। आरबीआई नियम के अनुसार इसका संचालन होता है। ट्रेड फाइनेंस, वर्किंग कैपिटल फाइनेंस, कैश मैनेजमेंट समेत अन्य बैंकिंग सेवाओं में काफी बेहतर माना जाता है। आशंका है कि देश विरोधी ताकतें और पाकिस्तान के आतंकी संगठन दावते इस्लामी इत्यादि स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक जैसे विदेशी बैंक व चैनल का प्रयोग कर देश में अवैध रूप से फंडिंग कर अपने मिशन को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें