फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दस लाख से परसा चौबे में बनेगा अन्नपूर्णा भवन

Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड की परसा चौबे ग्राम पंचायत में लगभग दस लाख रुपये की लागत से अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शनिवार को विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि गोदाम का निर्माण होने से राशन वितरण प्रणाली को बेहतर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सस्ते गल्ले की दुकान का राशन यहां पर रखा जाएगा। यहीं से कोटेदारों को राशन आवंटित होगा। पंचायत में गैस रिफ्लेक्स एवं 35 सामानों की बिक्री यहां से की जाएगी। यहीं से सीधे कोटेदारों को राशन भेजा जाएगा। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने इस दौरान सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मेंहदावल सुरेश कुमार मौर्य, सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार पांडेय, सर्वेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें