- केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य केन्द्र बघौली का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। डीजीएचएस डॉ. नवीन ने टीम के साथ बघौली स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। टीबी नियंत्रण, संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं का परीक्षण आदि का निरीक्षण कर प्रगति संतोषजनक पाया। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट से सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया को अवगत कराया। सीएमओ ने कहा कि एएनएम सेंटर व प्रसव कक्ष का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
दिल्ली से आई केन्द्रीय टीम डॉ. नवीन के नेतृत्व में बघौली के स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। टीम ने टीबी नियंत्रण प्रगति, संस्थागत प्रसव, पहली बार गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण आदि की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। टीम ने ब्लड प्रेशर और शुगर जांच में सुधार की जरूरत बताया।
टीम ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर वेलनेस सेंटर, एएनएम सेन्टर व प्रसव कक्ष का सुंदरीकरण कराए जाने की जरूरत बताई। सीएमओ ने कहा कि अच्छी फैकल्टी बनाई जाएगी। इस मौके पर स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ. स्वेतांक सिंह, डॉ. अबुबकर आदि मौजूद थे।