फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका अनीता सिंह का मिला नेशन बिल्डर अवॉर्ड

विज्ञापन
शहर के एक होटल में अध्यापिका अनीता सिंह अवॉर्ड दिया गया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अध्यापिका अनीता सिंह का मिला नेशन बिल्डर अवॉर्ड
विज्ञापन

- इनरव्हील क्लब ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंझरिया में तैनात सहायक अध्यापिका अनीता सिंह को इनरव्हील क्लब ने शहर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया। यह अवॉर्ड उन्हें विद्यालय में बेहतर कार्य करने पर दिया गया।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सरिता जैन ने कहा कि अनीता मूल रूप से सूरत की रहने वाली हैं। अपनी मेहनत और शिक्षा के प्रति प्राथमिक विद्यालय मंझरिया की काया पलट कर दी। जिस विद्यालय में कुछ गिने चुने बच्चे ही पढ़ते थे। अनीता सिंह के प्रयासों से वहां सौ से अधिक बच्चे आज नामांकित हैं। एक महिला द्वारा ऐसा प्रयास सराहनीय है। इसलिए अनीता को हर तरह से प्रोत्साहन मिलना चाहिए। अनीता सिंह को पुरस्कार मिलने पर ज्योतिका विश्वास, डॉ. सोनी सिंह, वंदना गुप्ता, मीनू जैन, अन्नू रुंगटा, श्वेता पांडेय, प्रियंका पांडेय ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें