फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कंटेनर में ले जा रहे थे पशु, पुलिस ने पीछा कर रोका

Wed, 27 Dec 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कांटे चौराहे के समीप पशु से भरी कैंटेनर पुलिस ने पकड़ा।संवाद
विज्ञापन
कंटेनर के अंदर बरामद हुए कुल 33 पशु, चार पशुओं की दम घुटने से हो गई मौत
विज्ञापन

पुलिस ने जानवरों को पहुंचाया पशु आश्रय केंद्र
कोतवाली क्षेत्र की कांटे चौकी के पास से हुई बरामदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी के पास से बुधवार को पुलिस ने पशुओं से भरा एक कंटेनर पीछा करके रोक लिया। कंटेनर के अंदर पुलिस को कुल 33 जानवर बरामद हुए। इनमें से चार पशुओं की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने जिंदा पशुओं को नजदीकी पशु आश्रय केंद्र पहुंचाया।
कांटे चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि सुबह के समय पशु तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद घेरेबंदी शुरू की गई। इसी बीच पुलिस बल को देखकर पशु तस्कर कांटे तिराहा से कंटेनर को मोड़कर वापस बस्ती की तरफ भागने लगे। आगे पेट्रोल पंप के पास कंटेनर को छोड़कर पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस बल कंटेनर को लेकर पशु आश्रय केंद्र रायपुर छपिया उर्फ ठोका पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर कंटेनर का ताला तोड़कर पशुओं को बाहर निकाला गया। कंटेनर के भीतर एक-एक कर 33 पशु ठूंसकर भरे गए थे। इनमें से चार पशुओं की दम घुटने से मौत हो गई। बाकी के पशुओं को पुलिस ने पशु आश्रय केंद्र में रखवा दिया।
पुलिस की मानें तो कंटेनर का नंबर मुराबाद जनपद का है। गाड़ी से उतारते समय कई जानवर इतना उग्र थे कि वे लोगों के कब्जे में नही आ सके। भागे जानवरों को कब्जे में करने की हिम्मत स्थानीय लोग भी नहीं उठा सके। कंटेनर के अंदर सात गायें और बाकी के सांड़ लदे हुए थे।
विज्ञापन

इससे इतर प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कंटेनर खराब होने की वजह से पशु तस्कर गाड़ी को हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें