-दीवानी न्यायालय परिसर में हुई बैठक
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित चैम्बर में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को डॉ. सोनेलाल पटेल श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नील रतन पटेल की अध्यक्षता में अधिवक्ता अनिल देव चौधरी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष विधि मंच नियुक्त किए जाने पर अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि जिले से लगायत पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। स्वागत करने वालों में बार के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, नवनीत कुमार पांडेय, दुर्गेश नारायण मिश्र, सुभद्र नाथ राय, तारकेश्वर चतुर्वेदी, इश्तियाक अहमद, जीत नारायण पांडेय, मिथलेश यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे। संवाद