विकास खंड बेलहर कलां के किठिउरी के कोटेदार के खिलाफ देवपुर के ग्रामीणों ने फरवरी एवं मार्च माह का राशन न मिलने से नाराज होकर दुकान के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि होली जैसे त्यौहार पर चीनी व राशन बार-बार मांगने पर भी हर रोज नहीं होने का बहाना कोटेदार कर रहे है।
कार्ड धारक सतीश चंद्र, देवकी, गोमती, नंदलाल, रामकेवल, चंद्रभान, तेरस, संजय, रामदेव, राजू, राजाराम, श्रीराम, मोहन लाल, राधेश्याम, झिनकानी देवी का आरोप था कि कोटेदार राशन नहीं दे रहे है इसकी शिकायत काई बार एसडीएम और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों से किया। इसकी जांच भी हुई थी और मामला सत्य पाया गया था और कोटा नवंबर माह में निलंबित हो गया था। ग्रामीणों का कहना कि अधिकारियों की मिलीभगत से एक ही माह में ही कोटे को बहल कर दिया गया। उसके बाद से कोटेदार राशन नहीं दे रहे है। जिलापूर्ति अधिकारी से लिखित रूप में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नही हुई। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से सुभावती देवी, चंदा देवी, शांति देवी, माल्ती देवी, पत्ती देवी, रेशमा देवी, फुलजहां, शहीदा खातून आदि मौजूद रही। सप्लाई इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है। मामले की जांच की जाएगी। लापरवाही मिली तो कोटेदार पर कार्रवाई की जाएगी।