खिरा के ढोढ़या गांव में बिजली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गांव के लोग।संवाद
हड़ताली कर्मियों के बर्खास्तगी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। हड़ताल के चलते पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ढोढया गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हड़ताल बिजली कर्मियों की सेवा समाप्त करने की मांग किया।
गांव के दयाशंकर गुप्ता, बैजनाथ निषाद, रामदवन निषाद, राममिलन, लालसा निषाद, बसंत, चंद्रभूषण कलवार, रामनयन, शेषराम, घनश्याम यादव, हस्सान अहमद, नितिन निषाद, इंद्रजीत ने आदि कहा कि विगत 48 घंटे से बिजली नही मिल रही है। इससे घरो में अंधकार है। पानी की टंकी खाली होने से परेशानी हो रही है। हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों की मनमानी की वजह से यह परेशानी खड़ी हुई है। गर्मी की वजह से घरो में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग परेशान है। बुनकरी का काम भी बंद होने से आर्थिक क्षति हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन बिजली की बहाली के लिए अनवरत प्रयास कर रहा है, लेकिन बिजली निगम के कर्मचारियों व संविदाकर्मियों की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने हड़ताली कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग किया है।