फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज शिक्षकों ने धरना दिया

Fri, 09 Dec 2016 11:49 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
शिक्षक संगठनों ने जूनियर हाईस्कूल में धरना‌ दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर किए गए आंदोलन के दौरान पुलिस लाठी चार्ज में शिक्षक की मृत्यु के बाद शिक्षक संगठन आक्रोशित हैं। शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने धरना दिया। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त ने कहा कि संगठन इस घटना की निंदा करता है। प्रदेश सरकार द्वारा मृतक शिक्षक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग। इसके साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जाए। इस अवसर पर याहिया खान, जलाल़ुददीन अंसारी, हेमलता खरवार, शिव प्रसाद सिंह, रामजीत, चंद्रशेखर मिश्र, अख्तर आलम, अवधेश मणि, सुरेंद्र कुमार पाठक, फूलचंद नाग, अनिल कुमार विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक शिक्षक संघ और विशिष्ट बीटीसी संघ के पदाधिकारी भी धरने में शामिल हुए। जिसमें संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, रामनाथ यादव, सुयेब अहमद, राजेश पांडेय, जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी, असरारूल हक, रामसरन यादव, नवीन त्रिपाठी, सुखदा अग्निहोत्री, हरिकिशोर सिंह, दिनेश शुक्ल, अनूप राय आदि मौजूद रहे। 

श्रद्धांजलि दी ःसंतकबीरनगर। अटेवा पेंशन बचाओं मंच के बैनर तले शिक्षकों ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में शोक सभा की। इसके बाद सीएम के नाम संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन

जिला संयोजक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि मृतक परिवार को एक करोड़ की अनुकंपा राशि प्रदान की जाए। मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए। इस अवसर पर पंकज कुमार चौधरी, हरिकिशोर सिंह, सुरेंद्र प्रताप, गंगा प्रसाद यादव, शिवानंद मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने बीआरसी पर शोक सभा की। जहां पर जिलाध्यक्ष आनंद कांत राव, जिला मंत्री नरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष रवि चौधरी, आनंद चौधरी, घनश्याम, शत्रुघ्न, पवन कुमार, वैभव श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें