फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-पाॅश मशीन खराब होने से नाराज कोटेदारों ने आपूर्ति कार्यालय में जड़ा ताला

Tue, 20 Feb 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ई-पाॅश मशीन में तकनीकी खराबी को लेकर मेंहदावल तहसील पर प्रदर्शन करते कोटेदार। संवाद
विज्ञापन
- तकनीकी खराबी से खाद्यान्न वितरण प्रभावित
विज्ञापन

- तहसील में प्रदर्शन कर विरोध जताया, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में ई-पाॅश मशीन में तकनीकी खराबी के कारण खाद्यान्न वितरण नहीं हो पा रहा है। जिससे कोटेदार कार्ड धारकों के नाराजगी के शिकार हो रहे हैं। इससे नाराज कोटेदारों ने आपूर्ति कार्यालय पर ताला जड़ दिया। वहीं तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

उत्तर प्रदेश कोटेदार संघ मेंहदावल के अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी व सांथा विकास खंड के अध्यक्ष कृष्ण मोहन राय के नेतृत्व में कोटेदारों ने मेंहदावल तहसील का घेराव किया। इसके बाद आपूर्ति कार्यालय में ताला लगा दिया। कोटेदारों का कहना है कि शासन की तरफ से जो ई-पाॅश मशीन खाद्यान्न वितरण के लिए दिया गया है। उसमें तकनीकी खराबी के कारण कार्डधारकों का अंगूठा नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण खाद्यान्न वितरण सुचार रूप से करने में काफी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

शुरू से ही मशीन को लेकर कोटेदारों ने अपनी शिकायत विभागीय अधिकारियों के सामने दर्ज भी कराई, लेकिन विभाग के जिम्मेदार सुस्त व लापरवाह बने हुए हैं। समय से खाद्यान्न वितरण न होने के कारण कार्डधारकों की बड़ी भीड़ एकत्रित हो जा रही है और लोग कोटेदारों के साथ बदसलूकी भी कर रहे हैं।
वितरण समय से न हो पाने और ई-पाॅश मशीन की तकनीकी खराबी का खामियाजा कोटेदार भुगत रहे हैं। कार्डधारक कोटेदारों पर आक्रोशित हो रहे हैं और नाराजगी भी जता रहे। ऐसे में कोटेदारों ने यह निर्णय लिया है कि जब तक यह तकनीकी खराबी दूर नहीं कर दी जाती तब तक खाद्यान्न का वितरण नहीं करेंगे। प्रदर्शन कर रहे कोटेदारों ने तहसीलदार आनंद कुमार ओझा को ज्ञापन सौंप कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान कोटेदार बृजेश श्रीवास्तव, शिवकुमार मिश्र, विनय श्रीवास्तव, अखिलेश दत्त त्रिपाठी, रामचंद्र यादव, सत्यदेव शुक्ला, सामवेद, अनिल दुबे, संतोष कुमार ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें