फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम की मां पर टिप्पणी से नाराज हिंदू महासंघ ने मौलाना का जलाया पुतला

विज्ञापन
मेंहदावल बायपास पर मौलाना का पुतला जलाते विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को अपशब्द कहने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला मेंहदावल बाईपास पर जलाया। इस दौरान नारेबाजी की और मौलाना पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश मंत्री श्याम नारायण तिवारी ने कहा कि सीएम की मां पर मौलाना ने अपशब्द कहा है, जो उसकी गंदी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, जिला महामंत्री सोनू गुप्ता ,जिला संगठन मंत्री संजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, गौरक्षा जिलाध्यक्ष ज्ञान जायसवाल, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष शिखा अग्रहरी, विनोद कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें