फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी से नाराज मायके वालों ने महिला को घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरईपार पठान गांव में अपनी मर्जी से शादी करने से नाराज मायके पक्ष के लोगों पर एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरईपार पठान निवासी शाहिबा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी इच्छा से अबूअनस के साथ निकाह किया है। इसी बात से नाराज होकर उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 23 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे अफसाना खातून, इमराना खातून, सादिया खातून और समीर खान निवासी बरईपार पठान उसके घर में जबरन घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने उसे घसीटना शुरू कर दिया और लात-घूंसों से जमकर पीटा।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि आरोपी उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे थे। चीख-पुकार सुनकर जब उसकी सास हसीना खातून बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और गालियां दीं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें