फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुंहमांगा नेग न मिलने से नाराज किन्नरों ने घर पर किया पथराव, 21 किन्नरों पर केस

Wed, 14 Feb 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हंगामा देखकर परिजनों ने खुद को घर के अंदर कैद किया
विज्ञापन

- पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
शहर के स्टेशन पुरवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के स्टेशन पुरवा में एक व्यक्ति के घर शादी में मुंहमांगा नेग न मिलने से किन्नर नाराज होकर हंगामा करने लगे। किन्नरों का बर्ताव देखकर डर की वजह से परिजनों ने खुद को घर के अंदर कैद कर लिया। किन्नर अपशब्दों का प्रयोग करते घर पर पथराव शुरू कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने किन्नरों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि कमलापति पुत्र स्वर्गीय चन्दबली निवासी रेलवे स्टेशन रोड ने शिकायत में बताया कि उनके घर 7 फरवरी को बेटे का वैवाहिक कार्यक्रम था। नौ फरवरी को बहुभोज का आयोजन था। दस को घर के सभी पुरुष सदस्य सुबह 10 बजे गोरखपुर गए थे। कमलापति बीमार पोते का दवा कराने दोपहर दो से तीन बजे के बीच शहर के एक निजी अस्पताल गए थे। इसी बीच घर के बगल में स्थित लाॅज पर किसी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आए किन्नर नाच-गा रहे थे। वहीं उन लोगों को पता चला कि बगल में भी बेटे की शादी हुई है।
विज्ञापन

सभी किन्नर घर के बाहर आए। शटर बंद रहने के कारण छोटे दरवाजे से सीधे घर के ऊपर वाले कमरे में घुसकर महिलाओं से 51,000 रुपये का डिमांड करने लगे। घर पर पुरुष सदस्य न होने कारण बाद में आने के लिए कहने पर कमरों में जबदस्ती घुसकर छोटी बहू के कमरे पास बैठी बड़ी बहू से जबदस्ती सोने का चेन मांगने लगे। साथ ही सभी को भयभीत कर सड़क जाम करने की धमकी देते हुए अभद्रता का व्यवहार करने लगे। इस पर किसी तरह महिलाओं ने सात हजार रुपये दिए। इसके बाद भी वह नहीं माने।
इसी बीच मोहल्ले के कुछ किन्नर आए और धन के दोहन का विरोध करने लगे। जिसके बाद सभी चले गए। जब घर में आए अतिथि महिलाओं की विदाई कर रहे थे तो कई किन्नर चार गाड़ियों में बैठकर घर के दरवाजे पर आकर खड़े हो गए और विवाद करने लगे। उनकी लगभग बीस की संख्या थी। उनमें से कई किन्नर सीढ़ी से ऊपर का बंद दरवाजा तोड़ने का प्रयास करते हुए महिलाओं को गालियां देने लगे।
वहीं सड़क पर खड़े किन्नर सड़क जामकर घर पर ईंट के टुकड़े फेंककर मारने का प्रयास किए। उनके कृत्य से घर में मौजूद लोग पुलिस की सहायता प्राप्त कर किसी तरह परिवार की सुरक्षा किए। घटना के बाद से ही पूरा परिवार डरा-सहमा है।
विज्ञापन


किन्नरों ने शहर के स्टेशन पुरवा में एक स्थान पर उत्पात मचाया। घर पर ईंट व पत्थर फेंका। संयोग अच्छा रहा कि कोई अनहोनी नहीं हुई। पीड़ित परिजन से प्रार्थनापत्र प्राप्त होने के बाद किरन किन्नर व उसके 20 शिष्य के विरूद्ध तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें