फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती पर फूटा आक्रोश जाम किया रामजानकी मार्ग

विज्ञापन
बिजली की समस्या को लेकर रामपुर बारहकोनी में रामजानकी मार्ग को जाम करते लोग। 
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा के रामपुर बारहकोनी चौराहे पर मंगलवार को बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने रामजानकी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। विद्युत उपभोक्ता कई दिनों से अघोषित कटौती के कारण परेशान थे।
विज्ञापन

पौली क्षेत्र के रामपुर बारहकोनी, सोनहन, कोहलवा, नकहा, तिलकूपुर, रोसयाबाजार, लौकिहा, परसा, पडरिया, कुडवा, दीपपुर मठिया सहित लगभग दर्जनभर से अधिक गांवों की विद्युत सप्लाई बस्ती के उपकेंद्र देईसाड़ से होती है। विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि लगभग एक माह से अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। तेज गर्मी पड़ने के बावजूद स्थाई रूप से एक घंटा भी आपूर्ति नहीं दी जा रही है।
अनियमित विद्युत कटौती के कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण खराब हो गए हैं। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों से फोन पर संपर्क नहीं हो पाता है। परेशान होकर हम ग्रामीणों को मजबूरन रामजानकी मार्ग को जाम करना पड़ा। पुलिस चौकी प्रभारी सचिंद्र नाथ राय ने सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आवागमन को बहाल करवाया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने दिया आश्वासन : विद्युत कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा रामजानकी मार्ग जाम करने की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान मौके पर पहुंचे। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें