फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बाल विकास कार्यालय पर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरुक किया गया। साइबर क्राइम थाना एसओ जय प्रकाश चौबे ने कार्यकर्ताओं को अज्ञात कॉल, लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, एपीके फाइल आदि के माध्यम से की जाने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए बताया। साथ ही यह भी अवगत कराया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साइबर अपराधी बाल विकास कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके विभाग का अधिकारी बनकर फोनकर रहे हैं। उन्हें विश्वास में लेकर लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त कर उनके माध्यम से लाभार्थियों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, एपीके फाइल द्वारा साइबर फ्रॉड कर रहे हैं। आंगनबाड़ी को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे अपने बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड अथवा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। इस दौरान हेड कांस्टेबल हिन्दे आजाद, महिला कांस्टेबल अमृता सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें