फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वगणना में जुटेंगे आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। जनगणना प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए स्वगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। विकास खंड सेमरियावां के ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पंचायत सहायकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में उन्हें स्वगणना की प्रक्रिया और इसकी उपयोगिता विस्तार से बताई गई। मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि स्वगणना की सफलता लोगों की जागरूकता पर निर्भर करेगी। सभी प्रशिक्षित कर्मियों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक लोगों तक पहुंच बनानी होगी।
ग्रामीणों को स्वगणना का महत्व समझाकर स्वयं जानकारी दर्ज करने को प्रेरित किया जाएगा। पंचायत सहायकों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का ग्रामीण क्षेत्रों में सीधा संपर्क रहता है। इनकी भूमिका लोगों को जागरूक करने और शंकाएं दूर करने में महत्वपूर्ण होगी। मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की जानकारी कार्यक्षेत्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया। खासतौर पर उन परिवारों को जागरूक करें जिन्हें प्रक्रिया की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

एपीओ अतुल जायसवाल ने स्वगणना को जनभागीदारी का महत्वपूर्ण अवसर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने इसे केवल सरकारी अभियान न समझकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। गांव स्तर पर अधिक से अधिक परिवारों को इस अभियान से जोड़ा जाए। लोगों को समझाया गया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें प्रत्येक परिवार की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान शीला देवी, उर्मिला देवी, प्रमिला, अनवर जहां, मीना देवी, सबरुन्निशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें