फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, नई लगाने पर थमा विवाद

Mon, 03 Mar 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गांव में आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाते एसडीएम। 
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के सेखुई गांव में 10 वर्ष से स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को रविवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण भड़क गए। सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची तो ग्रामीण हंगामा करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और नई प्रतिमा स्थापित कराई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

मेंहदावल के सेखुई गांव में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित थी। लोग उनकी पूजा-अर्चना करते थे। रविवार की रात अज्ञात लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। मौके से प्रतिमा का कुछ अंश भी गायब था। सोमवार की सुबह जब लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो प्रतिमा खंडित दिखाई थी। इससे लोगों में नाराजगी कायम हो गई और लोग हंगामा करने लगे।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर एसडीएम मेंहदावल रमेश चंद्र, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा और मेंहदावल पुलिस पहुंची। ग्रामीणों को समझाया गया और अराजकतत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वहां पर नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। नई प्रतिमा स्थापित होने के बाद से लोगों की नाराजगी शांत हो गई। पुलिस प्रतिमा तोड़ने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें