फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद हत्याकांड: बभनी, कोलकी चमरसन व कुसम्हा में पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के चर्चित आनंद हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। घटना के नौ दिन बाद भी बभनी, कोलकी चमरसन और कुसम्हा गांव में एहतियातन पुलिस का पहरा है। संवेदनशील माहौल को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी नासिर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और पिस्टल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को और मजबूत करने की दिशा में जांच तेज कर दी है। बरामद हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि घटना में शामिल एक अज्ञात आरोपी की शिनाख्त में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 18 जून की रात कोलकी चमरसन निवासी आनंद की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था। एहतियात के तौर पर पुलिस ने कई गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। तब से वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना तेजी से की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा सके। गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार लोगों से संवाद भी कर रही है।

एसओ के तहरीर पर आर्म्स एक्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
बखिरा थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी नासिर को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एसओ बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के तहरीर पर आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि 18 जून को बभनी चौराहे पर आनंद की गला रेतकर हत्या इसी चाकू से की थी और पिस्टल लोगों को डराने-धमकाने के लिए रखता था। एसओ बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर बखिरा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा और चाकू बरामद किए गए हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

सर्व दवन सिंह, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें