फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति ने किशोरी को राजकीय बालिका गृह लखनऊ भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति ने किशोरी को राजकीय बालिका गृह लखनऊ भेजा
विज्ञापन

दूसरे प्रकरण में किशोरी को उसकी मां की सुपुर्दगी में दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शुक्रवार को अलग-अलग थानों की पुलिस की ओर से दो अपहृत किशोरियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। एक प्रकरण में किशोरी को राजकीय बालिका गृह लखनऊ भेजा गया। जबकि दूसरे प्रकरण में किशोरी को उसकी मां की सुपुर्दगी में दिया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि किशोरी के बाबा ने महुली थाने में 20 मार्च 2021 को मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय नातिन को आरोपी अपहृत कर ले गया। पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला। महुली पुलिस की ओर से 15 वर्षीय किशोरी को शुक्रवार को संरक्षण के लिए लाया गया। किशोरी की माता का स्वर्गवास हो चुका है। किशोरी अपने घर नहीं जाना चाहती थी। किशोरी के बाबा भी उसे घर नहीं ले जाना चाहते थे। किशोरी के सर्वोत्तम हित को दृष्टिगत रखते हुए उसे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था में राजकीय बाल गृह बालिका मोती नगर लखनऊ में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह एक अन्य मामले में कोतवाली पुलिस की ओर से 17 वर्षीय किशोरी को संरक्षण के लिए पेश किया गया। किशोरी की मां ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था कि 22 मार्च को आरोपी ने उसकी बेटी को अपहृत कर लिया। पुलिस किशोरी को पकड़ने के उपरांत विवेचक के जरिए समिति के समक्ष लाई। किशोरी को उसकी मां की सुपुर्दगी में दिया गया। इस कार्रवाई में समिति के सदस्य सत्य प्रकाश उर्फ टीटू, विद्यानंद, नुजहत नसीम खानम भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें