फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बरदहिया बाजार आया किशोर लापता

Mon, 18 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बरदहिया बाजार में कपड़े की खरीदारी करने आया एक किशोर गायब हो गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। नाथनगर निवासी विजय शंकर मौर्य ने तहरीर देकर कहा है कि बेटा कुलदीप 14 वर्ष कक्षा नौ में पढ़ता है। 16 दिसंबर को वह कपड़ा खरीदने बरदहिया बाजार गया था। वहां पर उसके बड़े पिता की दुकान है और रात में रुक गया। 17 दिसंबर को वह दुकान से निकला और वापस नहीं आया है। इसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान हैं। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें