संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बाल संप्रेक्षण गृह बस्ती का निरीक्षण किया। वर्तमान में संतकबीरनगर से संबंधित विधि के विरोध में बालक बाल संप्रेक्षण गृह में निर्वासित है। सचिव ने सभी बाल अपचारियों से बातचीत की। बीमार अपचारियों के स्वास्थ संबंधी हाल-चाल लिए। उनके पठन-पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं काे देखा। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया। अधीक्षक को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए।