फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर की गई थी किशोरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गला घोंटकर की गई थी किशोरी की हत्या
विज्ञापन

चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
जांच में पुलिस के शक की सूई किशोरी के करीबियों की ओर घूूमी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुनया गांव की रहने वाली सुशीला की हत्या गला घोंटकर की गई थी। शव मिलने से दो दिन पूर्व ही उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। अब तक की जांच में पुलिस के शक की सूई किशोरी के करीबियों की ओर घूम गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुनया गांव की रहने वाली 17 वर्षीय सुशीला पुत्री रामनाथ का शव 25 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे बगल के गांव सेवाइचपार के सीवान में गेहूं के खेत में मिला था। जबकि सुबह छह बजे किशोरी के भाई ने डॉयल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि उसके परिजन घर पर सो रहे थे। रात में बहन सुशीला लापता हो गई। गांव के एक युवक पर बहन के संबंध होने की आशंका जताते हुए भगाने का आरोप मढ़ा। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत रस्सी से गला घोंटने से होना आया है। उसकी मौत 23/24 की रात में हो गई थी। अब सवाल है कि यदि किशोरी की मौत दो दिन पूर्व ही हो गई थी तो उसके लापता होने की सूचना परिजनों की ओर से समय से पुलिस तक आखिर क्यों नहीं पहुंचाई गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस की जांच में शक की सूई किशोरी के करीबियों की ओर घूम गई है। सीओ राम प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला कस कर किशोरी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव मिलने से दो दिन पूर्व ही उसकी मृत्यु हो गई थी। चौकीदार अनिल कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें