फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर न्यूज: बिस्तर पर सो रहा था मासूम, अचानक नीचे भरी बाल्टी में गिरा- मौत

Wed, 25 Sep 2024 10:19 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

दोपहर में आरुष दादी के साथ सोया हुआ था। कमरे में लगे एसी से टपक रहा पानी इकट्ठा करने के लिए बिस्तर के बगल में ही बाल्टी रखी हुई थी। बाल्टी में कुछ पानी इकट्ठा भी हो गया था। आरुष को बिस्तर पर छोड़कर किसी काम से दादी कमरे से बाहर चली गई। इसी बीच आरुष पानी भरे बाल्टी में गिर गया।
विज्ञापन
भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नाथनगर में सोमवार को दोपहर में एसी से बाल्टी में निकलने वाले पानी( कंडेंसर वाटर) में मासूम के गिरने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की उम्र महज एक वर्ष थी। हादसे का शिकार हुआ मासूम पूर्व विधायक अलगू चौहान के भतीजे का बेटा था। मासूम की मौत के बाद परिजन सदमें में हैं।

विज्ञापन


ग्राम नाथनगर निवासी पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान के भतीजे आलोक चौहान लेखपाल हैं। आलोक की पत्नी क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय गुमानारी में शिक्षक हैं। मंगलवार को आलोक की पत्नी एक साल के बेटे आरुष को पति और सास के साथ घर पर छोड़कर स्कूल चली गई थी। 

बताया जा रहा है कि दोपहर में आरुष दादी के साथ सोया हुआ था। कमरे में लगे एसी से टपक रहा पानी इकट्ठा करने के लिए बिस्तर के बगल में ही बाल्टी रखी हुई थी। बाल्टी में कुछ पानी इकट्ठा भी हो गया था। आरुष को बिस्तर पर छोड़कर किसी काम से दादी कमरे से बाहर चली गई।
विज्ञापन


इसी बीच आरुष नींद में सिर के बल बाल्टी में गिर गया। थोड़ी देर बाद जब दादी लौटीं तो बाल्टी में गिरा मिला। जब तक आरुष को अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें