फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कजरी की मधुर धुनों से सजी शाम, लोक संस्कृति का दिखा रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संस्कार भारती की ओर से मंगलवार शाम को एक होटल में कजरी उत्सव का आयोजन किया गया। कजरी की मधुर धुनों और लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में भारतीय लोक परंपरा की जीवंत छटा बिखेर दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सोनी सिंह ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, प्रांतीय मंत्री राहुल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बस्ती डॉ. सत्या मिश्रा तथा सेवा भारती की उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रचारिका शारदा ने सहभागिता की।
कजरी उत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सदानंद, प्रीति मिश्रा और अभिषेक त्रिपाठी ने कजरी एवं विभिन्न लोकगीत प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमयी बना दिया। वहीं विद्या मंदिर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि कजरी केवल एक लोकगीत नहीं, बल्कि माटी, ऋतु, लोकजीवन और हमारी भावनात्मक विरासत से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा है। आधुनिक दौर में लोक कलाओं और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकगीतों में समाज के जीवन, प्रकृति, ऋतुओं और मानवीय भावनाओं की गहरी अभिव्यक्ति होती है। इसलिए इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में संस्कार भारती के विनोद तिवारी, चंद्रमौली त्रिपाठी, नित्यानंद, दानिका प्रसाद, भास्कर मणि त्रिपाठी, मीरा भारती, गीता देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें